सफेद पेठा जिसे 'Ash Gourd' भी कहा जाता है यह एक सुपरफूड है जो कई हेल्थ बेनिफिट्स के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर डिटॉक्स होता है, यह डाइजेस्टिव हेल्थ को स्ट्रांग करता है और मेंटल पीस देता है। आइए जानें इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करने से क्या फायदे होते हैं।
सफेद पेठा खाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है। सफेद पेठे का जूस पीने से किडनी और लिवर साफ रहता है, जो शरीर को एनर्जेटिक और बीमारियों से दूर रखता है।
पेठे में फाइबर भरपूर होता है, जिससे पेट में कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। नियमित रूप से सफेद पेठा खाने से पेट हल्का लगता है और गैस की दिक्कत नहीं होती।
गर्मियों में सफेद पेठा खाने से शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल में रहता है। इससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचने में मदद मिलती है।
पेठे में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे वेट कम करने में मदद मिलती है। इसका जूस पीने से पेट लंबे टाइम तक भरा रहता है, जिससे भूख कंट्रोल में रहती है।
सफेद पेठे में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जिससे इंफेक्शन, सर्दी और बीमारियों का खतरा कम होता है।
सफेद पेठा खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। पेठे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देता।
आप भी पेठा या उसका जूस अपनी डाइट में शामिल करें यह आपको अंदर से हेल्दी और स्ट्रांग बनाएगा। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।