हिंदू धर्म में पशु-पक्षियों को खिलाना शुभ माना जाता है। गाय को रोटी खिलाने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि गाय को रोटी से क्या खिलाना चाहिए?
मान्यता के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में गाय की पूजा करने विधान है।
सुबह भोजन करने से पहले गाय को रोटी खिलाना चाहिए। इससे घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
रोजाना गौ माता को रोटी के साथ गुड़ खिलाना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रह को प्रकोप कम होने लगता है। इसके साथ ही बिगड़े काम बनने लगते हैं।
अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष हैं तो रोजाना गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना चाहिए। इससे सूर्य मजबूत होने लगते हैं।
आर्थिक समस्या का सामना कर रहे लोगों को रोजाना सुबह गाय के पैर छूना चाहिए। इसके साथ भोजन करने से पहले गाय को रोटी खिलाएं।
अगर आपको लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही है तो रोजाना गाय को गुड़-रोटी खिलाएं। इससे सफलता के योग बनने लगते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं तो घर में गाय के साथ श्रीकृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
रोजाना पशु-पक्षियों को खिलाई जाने वाली चीजों के बारे में जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ