रोज अरहर की दाल खाने से क्या फायदे होते हैं?


By Ashish Mishra24, Jun 2024 05:21 PMjagran.com

दाल खाना

दाल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कई पोषक युक्त चीजें पाई जाती हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना अरहर की दाल खाने से कौन-से फायदे होते हैं?

अरहर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सिलेनियम, मैंगनीज और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अरहर की दाल खाने के फायदे

शरीर को हेल्दी रखने में अरहर की दाल बेहद महत्वपूर्ण है। इसे रोजाना खाने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं।

वजन को कम करने में मददगार

नियमित रूप से अरहर की दाल खाने से वजन कम होने लगता है। इसके साथ ही, लंबे समय तक पेट भी भरा रहता है।

पाचन को बेहतर रखना

अरहर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसकी दाल खाने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

अरहर की दाल में मैग्नीशियम होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इससे शरीर को इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अरहर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत करना

अरहर की दाल में मिनरल्स पाए जाते हैं। इसे रोजाना खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ