आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें उबालकर खाने से सेहत को दोगुने फायदे मिल सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन-ए, बी-12, डी, ई और फोलेट, सेलेनियम और कोलिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंडे को उबालकर खाने से हेल्थ ज्यादा अच्छी रहती है। आपको भी ऐसा ही करना चाहिए।
आलू में विटामिन-ए और सी के साथ-साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप रोजाना आलू उबालकर खाते हैं, तो ऐसे में यह हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
ब्रोकली में विटामिन-ए, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप ब्रोकली को उबालकर खाते हैं, तो इसे उबालकर खाने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
कॉर्न में भरपूर मात्रा में कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसे उबालकर खाने से सेहत चकाचक रहेगा।
ये सभी चीजें उबालकर खाने से आप निरोग रह सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com