अक्सर लोग अंकुरित प्याज खाना पसंद करते हैं। इसे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि अंकुरित प्याज खाने से क्या फायदे होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन-बी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण और मिनरल्स होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं।
अंकुरित प्याज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
अंकुरित प्याज कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने मददगार है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
अंकुरित प्याज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता है।
अंकुरित प्याज में सल्फर कंपाउंड और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
अंकुरित प्याज में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और दांतों को भी फायदा होता है।
शरीर को हेल्दी रखने के वाली चीजों के बारे में जानने लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ