अखरोट को पानी में भिगोकर खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra19, Apr 2024 12:44 PMjagran.com

अखरोट खाना

अक्सर आप लोगों को अखरोट खाते हुए देखते होंगे। इसे भिगोकर खाना हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं भीगा अखरोट खाने से क्या होता है?

अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फोलेट, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने से शरीर को फायदा होता है।

अखरोट खाने के फायदे

अखरोट को रात में भिगोकर रख दें। इसे सुबह खाली पेट खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। इसे दूध के साथ भी खा सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करना

रोजाना अखरोट को भिगोकर खाना डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।

दिमाग के लाभकारी

अखरोट में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट, पॉलीफेनॉल्स और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। अखरोट को भिगोकर खाने से तनाव दूर होता है और याददाश्त बढ़ने लगती है।

शरीर की सूजन को कम करना

अगर आपके शरीर में सूजन की समस्या है, तो अखरोट को भिगोकर खाएं। इसे खाने से सूजन की समस्या दूर होने लगती है।

हार्ट को हेल्दी रखना

भीगे हुए अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स पाया जाता है। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्राल कम होने लगता है।

अखरोट कब खाएं?

रात में सोने से पहले अखरोट को पानी में भिगो दें। इसे सुबह उठकर खाली पेट खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

World Liver Day 2024: फैटी लिवर को जल्द से जल्द कैसे ठीक करें?