सात्विक भोजन का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे


By Farhan Khan15, Oct 2023 12:04 PMjagran.com

नवरात्र

शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

इस भोजन में फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज शामिल होते हैं। इसमें तले-भुने मसालेदार भोजन नहीं होते हैं।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर

सात्विक भोजन करने से मन शुद्ध, स्वच्छ और एनर्जी से भरपूर होता है। इस आहार का पालन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर होता है।

फाइबर से भरपूर

सात्विक भोजन में खासकर कच्ची सब्जियां और फल शामिल होते हैं। जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

सात्विक भोजन खाने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको सात्विक भोजन खाने के फायदे के बारे में बताएंगे। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

सात्विक भोजन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इसके लिए नवरात्र व्रत के दौरान प्रोटीन से भरपूर फलियां और डेयरी प्रोडक्ट्स अपने आहार में जरूर शामिल करें।

वजन कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सात्विक भोजन आपके लिए काफी मददगार है। इसमें शामिल लो कैलोरी फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं।

थकान और आलस दूर

अगर आप नियमित रूप से सात्विक भोजन करते हैं, तो आप पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे थकान और आलस की समस्या भी दूर होती है।

मुहांसे जैसी समस्या दूर

अगर आपको सूजन, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते, थकान, मुंहासे आदि की समस्या है, तो सात्विक भोजन जरूर करें, इससे आपको फायदा मिल सकता है।