लहसुन और घी का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि भुना हुआ लहसुन और घी खाने से क्या फायदे होते हैं?
खानपान पर ध्यान देकर शरीर को हेल्दी रख सकते हैं। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामलि करना चाहिए।
इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम और कॉपर पाया जाता है। इसके अलावा एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाया जाता है।
लहसुन को घी में भूनकर खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। रोजाना इसे एक साथ खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होने लगता है और हार्ट से जुड़ी समस्या बी दूर होने लगती है।
लहसुन खाने से पेट दुरुस्त रहता है। इसे भूनकर घी के साथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा कब्ज और एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है।
लहसुन को घी में भूनकर खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है। लहसुन और घी शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है।
लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे घी में भूनकर खाने से सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिलता है। यह शरीर को वायरल संक्रमण से भी बचाने में मदद करता है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से जुड़ी समस्या होने लगती है। लहसुन को घी में भूनकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है। इसे रोजाना खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ