कुछ सब्जियां हमारी हेल्थ के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इन्हीं सब्जियों में कद्दू भी शामिल है। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। लोग इसे बड़ा चाव से खाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना कद्दू खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
कद्दू में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज, जिंक, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
जो लोग डाइट में रोजाना कद्दू खाते हैं, तो इससे उनका दिल लंबे समय तक हेल्दी रहता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
कद्दू विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है और विटामिन-सी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करता है। इससे आप कम बीमार पड़ते हैं।
गर्मियों में अक्सर हमारा पेट खराब हो जाता है। ऐसे में पेट को अच्छा रखने के लिए कद्दू का सेवन किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है और आप आंखों के लिए कद्दू खा सकते हैं। इसमें विटामिन-ए होता है।
अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही है, तो इन्हें मजबूत बनाने के लिए आप कद्दू जरूर खाएं। कद्दू में कैल्शियम पाया जाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com