इस पोजीशन में सोने से शरीर में हो सकता है दर्द


By Farhan Khan26, May 2025 03:01 PMjagran.com

नींद के लिए सही पोजीशन है जरूरी

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद के साथ-साथ आप किस पोजीशन में सो रहे हैं, यह भी काफी मायने रखता है क्योंकि गलत पोजीशन से आपको शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।

इस पोजीशन में न सोएं

आज हम आपको उस गलत पोजीशन के बारे में बताएंगे, जिसमें सोने से आपके शरीर में दर्द हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पेट के बल न सोएं

आपको कभी भी पेट के बल नहीं सोना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके शरीर में भयंकर दर्द हो सकता है। इसके साथ ही रीढ़ की हड्डी पर भी असर पड़ सकता है।

सोने की बेस्ट पोजीशन

सोने के लिए सबसे अच्छी पोजीशन बाईं ओर करवट लेकर सोना है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने के साथ-साथ आपका पेट भी चकाचक रहता है।

सोने की टाइमिंग

सोने की पोजीशन के साथ-साथ टाइम पर सोना भी जरूरी है। रात में देर से सोने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। रात में 10 से 11 के बीच सो जाएं।

रात में न खाएं ये चीजें

रात में आपको कभी भी हैवी फूड, ऑयली फूड, स्वीट्स, कॉफी या चाय, अमरूद और केला जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे आपकी नींद उड़ सकती है।

डिनर हमेशा टाइम पर करें

रात में हमेशा डिनर हमेशा टाइम पर करना चाहिए। इसके लिए शाम 7 से 8 बजे के बीच का समय सबसे बेस्ट है। इससे शरीर को भोजन को पचाने का पर्याप्त समय मिल जाता है।

देर से डिनर करने से क्या होता है?

देर से डिनर करने से आपका वजन बढ़ सकता है क्योंकि देर रात खाना खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमने लगता है और आप टहल भी नहीं पाते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com