इसबगोल की भूसी खाने से क्या फायदे होते हैं?


By Ashish Mishra04, Jul 2024 06:00 AMjagran.com

इसबगोल की भूसी

इसबगोल का सेवन करना हेल्थ के लिए लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि इसबगोल की भूसी खाने से क्या फायद होते हैं?

इसबगोल में पोषक तत्व

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल शुन्य के बराबर होता है। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं।

इसबगोल की भूसी खाने के फायदे

किचन में रखी इसबगोल शरीर को हेल्दी रखने में मददगार है। इसे खाने से शरीर को गजब के फायदे होते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

इसबगोल की भूसी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद जिलेटिन ग्लूकोज के अवशोषण को रोकने में मदद करता है, जिससे शुगर स्पाइक्स कम होने लगता है।

वजन को कम करना

इसबगोल की भूसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने के बाद काफी समय तक भूख नहीं है, जिससे वजन कम होने लगता है।

स्पर्म काउंट को बढ़ाना

इसबगोल की भूसी खाने से स्पर्म काउंट बूस्ट होने लगता है। इसके अलावा, यह स्पर्म को बाढ़ा बनाने में भी मददगार है।

बवासीर में फायदेमंद

इस समस्या में इसबगोल की भूसी खाना लाभकारी हो सकता है। इससे मल को त्याग करते समय गुदा में होने वाला खिचाव कम होने लगता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

पाचन की समस्या का सामना कर रहे लोगों को इसबगोल की भूसी खाना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ