मानसून में जरूर खाएं ये 5 फल


By Farhan Khan03, Jul 2024 04:23 PMjagran.com

बारिश का मौसम

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है।

मानसून में खाएं ये फल

आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें मानसून में खाने से आप लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगे।

सेब खाएं

सेब में डाइट्री फाइबर मौजूद होता है, जो खाना पचाने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी देता है। ऐसे में यह फल जरूर खाएं।

अनार खाएं

अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं। ऐसे में रोज 1 अनार खाएं।

पपीता रोजाना खाएं

बारिश के मौसम में पपीता खाने से हेल्थ अच्छी रहती है क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और फाइबर पाया जाता है।

लीची जरूर खाएं

लीची खाना भी बारिश में कम फायदेमंद नहीं है। इसमें एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं।

आलूबुखारा खाएं

आलूबुखारा विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है। मानसून में यह फल जरूर खाएं।

एवोकाडो खाएं

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, फाइबर और मैग्निशियम पाया जाता है। जो मानसून में कम रामबाण नहीं है।

बारिश के मौसम में ये फल खाने से आप सेहतमंद रहेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com