आलू हर किसी को फेवरेट होता है। आलू की सब्जी हो या फिर आलू चाप हर कोई इसे खाने के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आलू को खाने के बहुत फायदे हैं। आलू को रोस्ट, स्टीम या फिर बेक करके खाना चाहिए। इसे डीप फ्राई करके खाने से नुकसान भी हो सकता है।
अगर आप रोज आलू खाते हैं तो इससे बीपी कम होता है। आलू में पोटैशियम होता है, जो बीपी को कम करने में मदद करता है।
आलू में फाइबर और पोटैशियम दोनों होते हैं, जिससे आपकी हार्ट हेल्थ अच्छी होती है। आलू आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
इसके अलावा मस्तिष्क के लिए भी आलू फायदेमंद है। आलू में विटामिन और मिनरल्स मस्तिष्क को स्वस्थ बनाते हैं।
आलू में कैल्शियम और फास्फोरस होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। आलू खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है।
आलू पाचन में भी मददगार है और इसके साथ ही स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है। अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप आलू के रस को भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
आलू में तो भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, छिलके में क्लोरोजेनिक एसिड होता है जो कैंसर से बचाता है।
इसी तरह की खबरों के लिए बने रहें Jagran.com के साथ। Image Source: Canva