अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल सेहत के लिए रामबाण है।
अनार को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है, अनार में विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, जिंक, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
अनार का सेवन रोजाना करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
अनार के सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।
अनार में एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं जो कैंसर सेल से लड़ने में मदद करते हैं। रोजाना एक अनार का सेवन करने से कैंसर की संभावना कम होती है।
अनार का सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव होता है। खून की कमी होने पर अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
अनार का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो कब्ज आदि की शिकायत को दूर करने में मदद करता है।
इसके सेवन से स्किन टाइट रहती है, इसके रोजाना सेवन से एजिंग कम होती है। इसके साथ ही चेहरे पर निखार आता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com