हड्डियां हो गई हैं खोखली, इन 5 संकेतोंं से जानें


By Ashish Mishra04, Feb 2024 06:05 PMjagran.com

हड्डियों का कमजोर होना

शरीर में हड्डियों के कमजोर होने पर समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि हड्डियों के कमजोर होने पर शरीर में संकेत दिखाई देने लगते हैं?

संकेत दिखाई देना

शरीर में कोई भी समस्या होने पर संकेत दिखने लगते हैं। इन संकेतों को इग्नोर करने से हेल्थ को नुकसान हो सकता है। समय रहते इन समस्याओं का उपचार कर लेना चाहिए।

शरीर में अकड़न होना

अगर आपके शरीर में अकड़न होती है यह हड्डियों के कमजोर होने का संकेत हो सकता है। इस लक्षण को इग्नोर करने से हड्डियां खोखली हो जाती हैं।

जोड़ों में दर्द होना

जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं और बड़ी बीमारियों का रूप लेने लगते हैं।

नाखून टूटना

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखून टूटने या कमजोर होने लगते हैं। यह हड्डियों के कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। इस लक्षण के दिखने पर डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

दिल का धड़कना

शरीर में हड्डियों के कमजोर होने पर दिल पर भी असर पड़ने लगते हैं। अगर आपके दिल की धड़कने बढ़ने लगे तो समझ जाइए कि हड्डियां खोखली हो रही हैं।

मसूड़ों का कमजोर होना

हड्डियों के कमजोर होने पर मसूड़ों पर लक्षण दिखने लगते हैं। जबड़े की हड्डियां कमजोर होने पर दांत बाहर निकलने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

कैल्शियम युक्त चीजों को खाना

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, बादाम, हरी सब्जियां और दही को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ