गर्मी में अक्सर हेल्दी रहने के लिए फलों का सेवन करने की सलाह ही जाती है। इन फलों में पपीता भी शामिल है, जो कि एक सुपर फ्रूट की कैटेगरी में आता है।
पपीता खाने के फायदे तभी मिलते हैं, जब इसे सही टाइम पर खाया जाए। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर पपीता खाने का सबसे अच्छा टाइम क्या है? आइए जानें।
पपीते में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फोलेट, लाइकोपीन, ल्यूटिन, मैग्नीशियम, कॉपर, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पपीता खाने के लिए सबसे अच्छा टाइम सुबह का माना जाता है। हालांकि, आप इसे दोपहर में खाना खाने के बाद भी सकते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि पपीता खाने से हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहती है। इसमें कैल्शियम होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर आप दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए पपीता रोज खाएं। यह पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को रोजाना पपीता खाना चाहिए। इसमें पपेन नामक एक एंजाइम होता है, जो पाचन को अच्छा रखने का काम करता है।
लंबे समय तक आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने के लिए पपीता एक बढ़िया फल साबित हो सकता है। यह विटामिन-ए से भरपूर होता है और विटामिन-ए आंखों को हेल्दी रखता है।
पपीता खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com