सेहत को दुरुस्त रखने के लिए प्याज सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में रोजाना 1 कच्चा प्याज खाने से क्या फायदे होते हैं?
इसमें फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट गुण और विटामिन-सी जैसे पोषक युक्त पदार्थ पाए जाते हैं। रोजाना प्याज खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
इसका उपयोग खांसी, सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में किया जाता है। इसे गर्मी के मौसम में खाने से सेहत को फायदा होता है।
गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व गर्मी और लू से बचाने में मदद करते हैं।
प्याज में विटामिन्स और खनिज पाया जाता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और इसका उपयोग मुंह के छालों को दूर करने में भी किया जाता है।
प्याज में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है और शरीर को बीमारियों से छुटकारा मिलने लगता है।
कच्चे प्याज में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज जैसी समस्या भी दूर होने लगती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने शुगर लेवल कंट्रोल होने लगता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ