नींबू किसी सुपरफूड से कम नहीं माना जाता। यह खाने में जितना टेस्टी होता है। हेल्थ के लिए भी उतना ही लाभदायक होता है। लोग इसे अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना एक नींबू खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
नींबू में विटामिन-सी, विटामिन-बी, पोटेशियम, आयरन, साइट्रिक एसिड, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आप इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो आपको रोज 1 नींबू खाना चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
नींबू में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल को हेल्दी रखने का काम करता है। दिल के मरीजों को डाइट में नींबू जरूर शामिल करना चाहिए।
इन दिनों खराब लाइफस्टाइल के चलते हमारी हड्डियां वीक होने लगी है। अपनी हड्डियों को लोहे जैसा बनाने के लिए रोजाना एक नींबू खाएं। इसमें कैल्शियम होता है।
जिन लोगों का अक्सर पेट खराब रहता है, उन्हें एक बार नींबू ट्राई करना चाहिए। इसमें फाइबर होता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करता है।
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 1 नींबू जरूर खाना चाहिए क्योंकि इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com