Vat Savitri Vrat में इन 6 चीजों के बिना अधूरा है सुहागन लुक


By Priyam Kumari24, May 2025 02:37 PMjagran.com

वट सावित्री पूजा पर कैसे दिखें खूबसूरत?

कुछ ही दिनों में वट सावित्री पूजा आने वाली है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

सुहागिन महिलाओं के लिए टिप्स

वट सावित्री पूजा के दौरान सुहागिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। इसी चलते हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना 16 श्रृंगार अधूरा है।

सिंदूर है जरूरी

सुहागिन महिलाओं के लिए सिंदूर काफी अहम होता है। सुहागिन महिलाएं सिंदूर लगाना कभी नहीं भूलती हैं। यह सुहाग की निशानी मानी जाती है।

मंगलसूत्र पहनें

सिंदूर के साथ-साथ सुहागिन महिलाओं के लिए मंगलसूत्र भी उतनी ही जरूरी है। अगर आप वट सावित्री व्रत रख रही हैं, तो इसे पहनना न भूलें।

बिछिया जरूर पहनें

सुहागिन लुक जब ही पूरा होता है, जब महिलाएं बिछिया पहनती हैं। ये चांदी से बना गहना होता है, जो खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

कांच की चूड़ियां

हाथों की खूबसूरत को बढ़ाने के लिए सुहागिन महिलाओं के हाथों में कांच की चूड़ियां जरूर होनी चाहिए।

बिंदी लगाएं

16 श्रृंगार बिना बिंदी के अधूरा है। यह माथे की खूबसूरत को बढ़ा देती है। वट सावित्री पूजा के दिन बिंदी लगाना ना भूलें।

हाथों पर रचाएं मेहंदी

शादीशुदा महिलाओं के हाथों में मेहंदी जरूर होनी चाहिए। इसे आप पूजा के एक दिन पहले लगाकर सो करती हैं।

इन टिप्स को सुहागिन महिलाएं जरूर फॉलो करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram