1 खीरा खाने से दूर होंगे ये 5 रोग


By Ashish Mishra18, Apr 2024 02:14 PMjagran.com

खीरा खाना

अक्सर लोग गर्मी के मौसम में ठंडक के लिए खीरा खाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना 1 खीरा खाने से कौन से रोग दूर होने लगते हैं?

खीरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-बी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसे खाने शरीर में विषैले पदार्थ बाहर होने लगते हैं।

खीरा खाने से दूर होते हैं ये रोग

गर्मी के मौसम में खीरा हेल्थ के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता है। इसे सलाद के रूप में भी खाया जाता है। खीरा खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

ब्लड प्रेशर कम करना

खीरा में पोटैशियम और डाइटरी फाइबर होता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कम होने लगता है और हार्ट से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

पाचन को बेहतर करना

गर्मी के मौसम में खीरा खाने से पेट ठंडा रहता है। रोजाना 1 खीरा खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज की भी समस्या नहीं होती है।

वजन को कंट्रोल करना

वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे लोगों को खीरा खाना चाहिए। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। खीरा खाने से वजन कम होने लगता है।

आंख के लिए फायदेमंद

कई बार गर्मी के कारण आंख सूज जाती है, ऐसे में खीरे के टुकड़े को 10-15 मिनट तक आंख पर रखें रहें। इससे सूजन कम होने लगती है और आंख हेल्दी रहती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आपकी स्किन पर रुखापन आ गया है तो खीरा जरूर खाएं। इसे खाने से शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा स्किन भी ग्लो करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों को खाने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

गर्मियों में ये फेस पैक लगाने से तुरंत आएगा ग्‍लो