नीम में कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि 15 दिन तक नीम की पत्ती खाने से क्या फायदे होते हैं?
रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसे नियमित रूप से खाना चाहिए।
नीम की पत्ती में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके अलावा प्रोटीन, विटामिन, आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।
रोजाना सुबह नीम की 4-5 पत्तियां खानी चाहिए। इसके अलावा आप इसे चबाकर या पीसकर भी खा सकते हैं।
नीम की पत्ती में पर्याप्त मात्रा में एंटी डायबिटिक गुण होता है। इसे रोजाना खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।
नीम की पत्ती में एटीबैक्टीरियल और एंटीफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।
नीम में एंटी फंगल गुण होता है। इसे खाने से बालों स्वस्थ रहते हैं। इससे बाल लंबे और घने होने लगते हैं।
नीम की पत्ती में एंटीवायरल गुण होता है। जो संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ