लिवर की समस्या होने पर खाएं यह पत्ता, मिलेगी राहत


By Ashish Mishra26, Feb 2024 04:01 PMjagran.com

लिवर का समस्या

अक्सर लोग लिवर से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को कुछ पत्तों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन सा पत्ता फायदेमंद होता है?

खानपान में बदलाव

कई बार में खानपान में बदलाव होने पर लिवर से जुड़ी समस्या होने लगती है। इससे पाचन भी खराब होने लगता है। इसका प्रभाव शरीर पर भी पड़ने लगता है।

नीम का पत्ता

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसे खाने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं और लिवर हेल्दी बना रहता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करने में मददगार है।

नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले गुण

इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके अलावा प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की मात्रा होती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करना

नीम की पत्तियों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। कब्ज होने पर नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार

नीम में एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। इसे खाने के बाद संक्रमण रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

खून साफ करने में मदद करना

नीम में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों को खाने से खून साफ होने लगता है। इसके अलावा ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में मददगार है।

पत्तियों का जूस बनाना

नीम की पत्तियों को साफ करके ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। इसके बाद साफ कपड़े की मदद से इसे छान लें। इसके बाद इस जूस को नियमित पिएं।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ