आज के समय कई लोगों में आंख कमजोर होने की समस्या देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कि आदतों को अपनाने से आंख कमजोर होने लगती है?
कई बार व्यक्ति की गलत आदतों का प्रभाव उसके हेल्थ पर पड़ने लगता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छी आदतों का अपनाना चाहिए।
आज के समय में ज्यादातर लोग स्क्रीन पर ज्यादा समय देते हैं। इसका आंख पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। स्क्रीन पर ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए।
अक्सर लोगों को स्मोकिंग करने की आदत होती है। ऐसे लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। स्मोकिंग करने से आंख कमजोर करने लगती है।
शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसके अलावा आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे आंख में आंसू की कमी होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट लेनी चाहिए। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर आंख कमजोर होने लगती है। इसे दूर करने के भरपूर मात्रा में पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए।
कई बार आंख के पास खुजली होने पर लोग तेजी से रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से आंख के आसपान की त्वचा बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही आंख भी कमजोर होने लगती है।
कई बार लोग बाहर से लौटने के बाद थकान के चलते मेकअप लगाकर ही सो जाते हैं। ऐसा करने से आंख पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंख कमजोर होने का डर रहता है।
गलत आदतों से बचने और खानपान के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ