मोरिंगा पाउडर रोज लेने से क्या होता है?


By Ashish Mishra28, May 2024 01:25 PMjagran.com

मोरिंगा पाउडर

अक्सर लोग मोरिंगा को बेहतर हेल्थ के लिए उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं कि रोज मोरिंगा पाउडर लेने से क्या होता है?

मोरिंगा में पाए जाने वाले तत्व

इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन बी 6, राइबोफ्लेविन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है।

मोरिंगा पाउडर लेने से क्या होता है?

इस पाउडर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज मोरिंगा पाउडर लेने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं और बीमारियां भी दूर होने लगती हैं।

पाचन को बेहतर करना

मोरिंगा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्राकृतिक यौगिक होता है। रोज इसके पाउडर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन बेहतर रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मोरिंगा पाउडर में विटामिन-ई पाया जाता है। यह स्किन को पोषक प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोज मोरिंगा पाउडर लेने से स्किन ग्लो करने लगती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना

मोरिंगा पाउडर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

शरीर को ऊर्जा प्रदान करना

मोरिंगा में आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस पाउडर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना

मोरिंगा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में मदद करता है। रोजाना मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ