इंसान भोजन के बिना तो ज्यादा समय तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन बिना नींद के यह संभव नहीं है। इसी तरीके से जानवर भी बिना नींद के नहीं रह सकते।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में बताएंगे, जो सबसे अधिक सोने वाले जीवों के रूप में विख्यात हैं। आइए इन जीवों के बारे में जानें।
इनकी आंखें उल्लू की तरह और पूरा शरीर एक बंदर की तरह होता है। यही वजह है कि यह रात में भी देखने में सक्षम होते हैं।
ये अधिकतर पनामा और उष्णकटिबंधीय दक्षिण अमेरिका में पाये जाते हैं। नाईट मंकी 24 घंटे में 17 घंटे सोने में ही बिता देते हैं।
दुनियाभर में सांपों की करीब 2500 प्रजातियां पायी जाती हैं, जिनमें सबसे लंबे और खतरनाक होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अजगर भी 24 घंटे में 18 घंटे सोते हैं।
दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अर्जेंटीना में पाये जाने वाले विशालकाय आर्माडिलो भी सोने में माहिर होते हैं। ये 24 घंटे में 18.1 घंटे सोते ही रहते हैं।
यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह एक तरह का भालू है। इसे दुनिया में सबसे अधिक सोने वाला जानवर माना जाता है। यह 24 घंटे में 22 घंटे सोता है।
ये है उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला भूरा चमगादड़। यह जीव 24 घंटे में 19.9 घंटा सोता है।
ऐसे में कोआला सबसे अधिक सोने वाला जीव है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com