शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए दाल का सेवन करना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि मिक्स दाल खाने से क्या फायदे होते हैं?
इस दाल को बनाने के लिए कई दाल को एक साथ मिलाया जाता है। आप इसमें अरहर, चना, मूंग, उड़द और मसूर को शामिल कर सकते हैं।
इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है। मिक्स दाल का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं।
मिक्स दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके सेवन से अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्या दूर होने लगती है।
मिक्स दाल में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से हड्डियों और मांसपेशियों में होने वाला दर्द कम होने लगता है। मिक्स दाल खाने से कमजोरी दूर होने लगती है।
मिक्स दाल में पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इसे खाने से बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। जिसकी वजह से वजन कम होने लगता है।
मिक्स दाल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
मिक्स दाल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। मिक्स दाल में फैट कम होता है जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों को भी कम करने में मदद करता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त पदार्थों को खाने के फायदे समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ