भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय यह 1 चीज खाने से रहेंगे सेहतमंद


By Priyam Kumari14, Aug 2025 01:41 PMjagran.com

जन्माष्टमी का त्योहार

कुछ ही दिनों में जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होता है। यह हर साल भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।

कान्हा की प्रिय चीज

अक्सर कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है, क्योंकि यह उनका प्रिय है। माखन-मिश्री स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

माखन-मिश्री के फायदे

अगर आप भी माखन-मिश्री के शौकीन हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके शानदार फायदों के बारे में।

पाचन तंत्र मजबूत

माखन-मिश्री में मौजूद नेचुरल फैट और कार्बोहाइड्रेट पेट को शांत रखते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।

एनर्जी का पावर हाउस

माखन और मिश्री शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं, जिससे थकान दूर होती है और ताजगी महसूस होती है।

हड्डियों को मजबूत

माखन-मिश्री में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है।

स्ट्रेस कम करने में मददगार

माखन और मिश्री का मीठा और क्रीमी स्वाद मूड अच्छा करता है और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।

त्वचा में निखार

माखन सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें हेल्दी फैट स्किन को हाइड्रेट रखते हैं, जिससे चेहरा ग्लो करता है।

माखन-मिश्री सिर्फ श्रीकृष्ण की पसंद नहीं, बल्कि हेल्थ का खजाना है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva