लेमनग्रास टी पीने से शरीर को होंगे ये अनोखे फायदे


By Farhan Khan14, Aug 2025 01:07 PMjagran.com

लेमनग्रास होती है हेल्दी

जड़ी-बूटियां सदियों से सेहत के लिए रामबाण मानी जाती रही है। ये बड़े से बड़ा रोग ठीक करने में कारगर मानी जाती है। इन्हीं जड़ी बूटियों में लेमनग्रास भी शामिल है, जो पोषक तत्वों का भंडार मानी जाती है।

लेमनग्रास टी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना लेमनग्रास टी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कौन से अनोखे फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

लेमनग्रास टी में मौजूद पोषक तत्व

लेमनग्रास टी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फास्फोरस, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

जो लोग रोजाना लेमनग्रास टी पीते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां अंदर तक मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और इम्यूनिटी वीक होने से हम बार-बार बीमार होने लगते हैं। ऐसे में लेमनग्रास टी पीने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।

आंखें रहेंगी हेल्दी

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप लेमनग्रास टी पी सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन-ए होता है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आप लेमनग्रास टी पी सकते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल के लिए अच्छा होता है।

लेमनग्रास टी लिमिट में पिएं

हालांकि आपको लेमनग्रास टी पीते टाइम इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे ज्यादा न पिएं क्योंकि इस चाय को ज्यादा पीने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com