कीवी एक ऐसा फल है जिसे स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है। यह दिखने में जितना खूबसूरत होता है, जिससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद है।
कीवी दूसरे फलों की तुलना में थोड़ा महंगा होता है। इसमें विटामिन के, फोलेट, विटामिन ई, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे गुण पाए जाते हैं।
रोजाना सुबह खाली पेट कीवी खाने से शरीर में कई बदलाव दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं कीवी खाने के अनगिनत फायदों के बारे में।
कीवी में मौजूद एक्टिनिडिन और फाइबर के गुण डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को भी खत्म करता है।
अगर आप जल्दी से वजन कम करना चाहते हैं, तो कीवी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह अनहेल्दी स्नैक्स की क्रेविंग को कम करता है।
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन रोजाना करें। यह सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
रोजाना सुबह खाली पेट कीवी खाने से सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करता है।
कीवी के रोजाना सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है। यह उम्र से जुड़ी आंखों की प्रॉब्लम को कम करता है।
कीवी खाने से इन बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva