अक्सर लोगों को जिमीकंद खाना बेहद पसंद होता है। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि जिमीकंद से क्या फायदे होते हैं?
इसमें विटामिन बी6, विटामिन-सी, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट समेत एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए जिमीकंद को खा सकते हैं। इसे खाने से कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इसे सूरन के मान से भी जाना जाता है।
जिमीकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसे खाने से खून की कमी दूर होने लगती है। इसके अलावा, हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है और एनीमिया होने का खतरा भी कम हो जाता है।
जिमीकंद खाने से गठिया के रोग से आराम मिलता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों में दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
पाचन से जुड़ी समस्या का सामना करने वाले लोगों को जिमीकंद खाना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले फाइबर और पोटेशियम पेट की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करने वाले मरीजों को जिमीकंद की सब्जी खाना चाहिए। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है।
जिमीकंद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो कैंसर को पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ