गर्म दूध में गुड़ डालकर खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra03, Feb 2024 02:02 PMjagran.com

गुड़ खाना

यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे गर्म दूध में डालकर पीने से शरीर की कमजोरी से लेकर हड्डियों तक मजबूत रहता है।

गुड़ और दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अक्सर लोग रोजाना दूध पीते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन और पौटैशियम पाया जाता है और गुड़ में भी सोडियम, पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इससे सेहत को कई फायदा होता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या होने लगती है। ऐसे लोगों को गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए। इससे पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या दूर होने लगती है।

कमजोरी को दूर करना

कई बार लोग कमजोरी का सामना करते रहते हैं। इन लोगों को सोने से पहले गर्म दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए। दूध और गुड़ में पाए जाने वाले कैल्शियम और आयरन थकान को दूर कर देते हैं।

एनीमिया से बचाव

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए गर्म दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला आयरन एनीमिया से बचाने में मदद करता है।

अनिद्रा की समस्या को दूर करना

शरीर में एनर्जी की कमी होना या नींद न आने की समस्या होने पर गर्म दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए। इससे रात में अच्छी नींद आती है।

हड्डियों को मजबूत करना

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसे मजबूत करने के लिए गर्म दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए। इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

वजन बढ़ने की समस्या

ज्यादा मात्रा में गुड़ खाने से वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। वहीं, दूध में कैल्शियम पाया जाता है। गुड़ और दूध को मिलाकर पीने से मोटापा बढ़ने लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ