कटहल वेजिटेबल खाने से होते हैं ये 5 फायदे


By Ashish Mishra01, Mar 2024 02:11 PMjagran.com

कटहल वेजिटेबल

अक्सर लोगों को कटहल की सब्जी बेहद पसंद होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि कटहल की सब्जी खाने से क्या फायदे होते हैं?

कटहल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम और विटामिन सी पाया जाता है। इसे खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।

कटहल वेजिटेबल खाने के फायदे

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों का खाना चाहिए। इसके लिए कटहल की सब्जी खाना लाभकारी होता है।

पाचन को दुरुस्त करने में मदद करना

कटहल में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ आंत को भी साफ रखता है।

वजन को कंट्रोल करना

अगर आप वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो कटहल का सेवन करें। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

एनीमिया से बचाव

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए कटहल का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला आयरन एनीमिया के खतरे को कम करता है।

हड्डियों को मजबूत करना

कटहल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसकी सब्जी खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। इसके अलावा जोड़ों में होने वाले दर्द भी कम होने लगता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार

कटहल में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसकी सब्जी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

पोषक युक्त चीजों को खाने और शरीर को हेल्दी रखने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ