रोजाना नाश्ते में संतरा खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan01, Mar 2024 12:14 PMjagran.com

संतरा खाना

संतरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए और सी, प्रोटीन, शुगर, पोटेशियम, मैग्नीशियम समेत कई न्यूट्रिशन शामिल हैं।

नाश्ते में संतरा खाने के फायदे

ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सुबह नाश्ते में संतरा खाते हैं तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। आइए इसके फायदों के बारे में जानें।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

संतरे विटामिन बी6 से भरपूर होते हैं, जो हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

हार्ट रखता है हेल्दी

संतरे में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व और प्लांट कंपाउंड, जैसे विटामिन सी, फ्लेवोनोइड और कैरोटीनॉयड हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इम्यूनिटी कमजोर

अक्सर इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से कई तरह वायरस और बैक्टीरिया हमें अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में संतरा जरूर खाएं।

इम्यूनिटी मजबूत

संतरे में मौजूद विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स के कार्य में सुधार करके इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

संतरा कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों में म्यूकस मेम्ब्रेन को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

स्किन प्रॉब्लम से निजात

संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

अगर आप भी इनमें से किसी एक बीमारी से जूझ रहे हैं तो नाश्ते में 1 संतरा रोज खाए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com