बर्फीला सेब इस टाइम खाने से सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan22, May 2025 12:03 PMjagran.com

बर्फीला सेब खाना

गर्मियों में कुछ फल खाने की खास सलाह दी जाती है। इन्हीं, फल में बर्फीला सेब भी शामिल है। इसे आइस एप्पल भी कहा जाता है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है।

बर्फीला सेब किस टाइम खाएं?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस टाइम बर्फीला सेब खाना चाहिए। ताकि आप सेहतमंद रह सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

बर्फीले सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व

बर्फीला सेब कैल्शियम, आयरन, और विटामिन-सी, फाइटोइन्यूट्रिएंट्स, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

बर्फीला सेब सुबह में खाएं

अगर आप बर्फीला सेब खाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सुबह का टाइम चुन सकते हैं। हालांकि, आप इसे दोपहर में खाना खाने के बाद भी खा सकते हैं।

हड्डियां रहेंगी मजबूत

सुबह में बर्फीला सेब से आपकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहेंगी क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बेस्ट माना जाता है।

इम्यूनिटी में रामबाण

गर्मी के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए बर्फीला सेब खाया जा सकता है। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।

पेट रहेगा चकाचक

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है, उन्हें एक बार बर्फीला सेब खाना चाहिए। इस फल में फाइबर होता है और फाइबर पेट के लिए बेस्ट माना जाता है।

दिल रहता है हेल्दी

बर्फीला सेब पोटेशियम से भरपूर होता है और पोटेशियम आपके दिल का ख्याल रखता है। आपको भी इस फल को डाइट में शामिल करना चाहिए।

बर्फीला सेब आपको सुबह के टाइम खाना चाहिए। इससे आपकी सेहत चकाचक रहेगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com