ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर समस्या हैं, जो धीरे-धीरे लोगों को काफी परेशानियां देती है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण पहचानना काफी मुश्किल होते हैं।
ब्रेन ट्यूमर दिमाग में होता है। इस बीमारी में दिमाग की सभी कोशिकाओं में अलग-अलग तरह की वृद्धि होने लगती है, जिसके कारण लोगों की याददाश्त में कमजोरी आने लगती है। आइए जानते हैं इसके 6 लक्षणों के बारे में।
अगर आपको काफी ज्यादा दिनों तक सुबह के समय या सुबह उठकर तेज सिर में दर्द हो रहा है, तो यह ब्रेन ट्यूमर का एक लक्षण है।
अगर आपको अचानक से दौरे पड़ने लगते हैं, तो यह भी एक ब्रेन ट्यूमर का कारण होता है।
ब्रेन ट्यूमर में हाथ-पैरों में अचानक से झनझनाहट होने लगती हैं, तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाए। यह ब्रेन ट्यूमर का एक लक्षण है।
चीजें भूलना और सोचने समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, तो ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण हैं।
अगर आपको बिना किसी कारण उल्टी जैसा जी होना या कमजोरी महसूस हो रही हैं, तो आप डॉक्टर को दिखाए।
अगर आप धीरे-धीरे शरीर में बेवजह की कमजोरी का सामना कर रहे है। साथ ही, चलने में संतुलन बिगड़ रहा है तो डॉक्टर को दिखाए क्योंकि यह ब्रेन ट्यूमर का ही एक लक्षण माना जाता है।
ठीक से न चल पाना, बोलने में दिक्कतों का सामना करना। साथ ही, आंखों के आगे कालापन आना। यह सभी ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों में आते हैं। आप इन्हीं सब को देखकर डॉक्टर से सलाह लें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik