अक्सर लोग हरी मूंग दाल खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से सेहत में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि हरी मूंग दाल खाने से क्या फायदे होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।
हरी मूंग दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है और आंत से जुड़ी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
हरी मूंग दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के चलते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प है।
हरी मूंग दाल में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ने लगता है।
हरी मूंग दाल में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।
हरी मूंग दाल में कैल्शियम और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती है और जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ