फल खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। उन्हीं में से एक फल है अंगूर जो कि बेहद रसीला और स्वादिष्ट होता है। यह फल ज्यादातर हर किसी को पसंद होता है।
वही अंगूर कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं।
यदि आप रोजाना एक महीने तक लगातार अंगूर खाते हैं। तो इसके आपको शरीर के कई प्रकार के फायदे होते हैं। आइए जान लेते हैं।
इसमें मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा के चलते ये पाचन में काफी लाभकारी होता है। इससे कब्ज, एसिडिटी आदि पेट से जुडी कोई समस्या नहीं होती है।
इसके अलावा अंगूर का सेवन करने से किडनी से जुडी परेशानी भी नहीं होती है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट इसमें मदद करता है।
इस फल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनाल कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर लेविल को कम करके हार्ट को हेल्दी बनाए रखते हैं।
अंगूर का सेवन हमारी स्किन को भी अच्छा बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल स्किन से जुडी कोई समस्या नहीं होने देता है।