अक्सर लोग डायबिटीज की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि लौकी खाने से क्या फायदे होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से बचाने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के फायदेमंद है।
लौकी खाने से शुगर पचने लगता है, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसके साथ ही, इंसुलिन प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे शुगर को पचाने में आसानी होती है।
अगर आप डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो लौकी जरूर खाना चाहिए। इसे खाने ग्लूकोज भी कंट्रोल रहता है और शरीर को अन्य फायदे भी होते हैं।
लौकी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने ज्यादा समय तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम होने लगता है।
लौकी में पोटेशियम और फाइबर होते हैं, जो हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं। लौकी की सब्जी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।
आप लौकी का सेवन चोखा, सुप, जूस या फिर सब्जी के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा, आप लौकी का पराठा बनाकर भी खा सकते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ