भारतीय किचन में रखे मसाले सेहत के लिए हेल्दी माने जाते हैं। अदरक इन्हीं में से एक है, जो सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। अदरक को अक्सर खाने और चाय में शामिल किया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना एक महीने तक अदरक खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अदरक में विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, क्रोमियम, सूजनरोधी, जिंजरोल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अदरक कैल्शियम का रिच सोर्स होता है, जो हड्डियों की मजबूती को बनाए रखने में रामबाण माना जाता है। आपको भी रोजाना अदरक का सेवन करना चाहिए।
जो लोग अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करना चाहते हैं। उन्हें अपनी डाइट में अदरक शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है।
मॉनसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको अदरक खाना चाहिए। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को अपनी डाइट में फाइबर से अदरक जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर पेट को अच्छा रखने का काम करता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए अदरक से बढ़िया कोई चीज नहीं है। इसमें पोटेशियम होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com