रोटी हमारे खानपान का अहम हिस्सा है। ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी खाना पसंद करते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है। रोटी आपको हेल्दी बनाने का काम करती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप घी और नमक वाली रोटी खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-के, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड, फास्फोलिपिड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
नमक में सोडियम, क्लोराइड, आयोडीन, पोटेशियम, कोर्टिसोल हार्मोन, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। बिना नमक के सब्जी में स्वाद नहीं आता।
अगर आप रोजाना घी और नमक वाली रोटी खाते हैं, तो इससे आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रहेगा क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।
जो लोग रोजाना रोटी पर घी और नमक लगाकर खाते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां मजबूत होती है। इसमें विटामिन-डी होता है और विटामिन-डी हड्डियों के लिए अच्छा होता है।
गर्मियों में अक्सर हमारा पेट खराब हो ही जाता है। अगर आप अपने पेट का पाचन अच्छा रखना चाहते हैं, तो इसके लिए घी और नमक वाली रोटी वाली खाएं। यह फाइबर से भरपूर होती है।
स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना सुबह-शाम घी और नमक वाली रोटी वाली खानी चाहिए। यह रोटी विटामिन-ई का रिच सोर्स होती है और विटामिन-ई स्किन का ख्याल रखता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com