Cholesterol बढ़ने पर दिखते हैं ये 4 लक्षण


By Ashish Mishra31, May 2025 01:30 PMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना

अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं और हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

थकान की समस्या

शरीर में कोलेस्ट्रॉल पर ब्लड सर्कुलेशन बाधित होने लगता है, जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को थकान महसूस होने लगती है।

पैरों में दर्द होना

कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के कई हिस्से सुन्न हो जाते हैं। वहीं, पैरों में दर्द भी होने लगता है। इससे कंट्रोल करने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

वजन बढ़ना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर फैट का उत्पादन भी बढ़ने लगता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है।

सीने में दर्द होना

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सीने में दर्द महसूस होने लगता है। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

एक्सरसाइज करें

शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर में दिखने वाले लक्षण के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ