शरीर को हेल्दी रखने के लिए अक्सर फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं, कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनके छिलके भी पोषक तत्वों का भंडार होते हैं।
आज हम आपको उन फलों के छिलकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल करने से आप निरोग रहेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप सेब के छिलके खाते हैं, तो इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं क्योंकि इनमें क्वेरसेटिन नाम का कंपाउंड होता है।
नाशपाती के छिलके फाइबर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए आप इनका सेवन कर सकते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि चीकू के छिलके खाने से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। इनमें पोटेशियम, आयरन और फोलेट होता है।
गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्या होना आम है। पेट को अच्छा रखने के लिए आलूबुखारे के छिलके जरूर खाएं। ये छिलके फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
जो लोग बालों और स्किन को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, उन्हें अमरूद के छिलके जरूर खाने चाहिए। ये विटामिन-ई का रिच सोर्स होते हैं।
आप डाइट में कीवी के छिलके भी शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन-ई, फाइबर और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बना सकता है।
इन फलों के छिलके सेहत के लिए अमृत होते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com