संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, ये कहावत तो आप भी बचपन से सुनते आ रहे होंगे। सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख में अंडे खाना लोग पसंद करते हैं।
अंडे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, लेकिन कई लोगों को मानना होता है कि अंडे गर्म तासीर के होते हैं, इसलिए गर्मियों में नहीं खाना चाहिए।
हालांकि, गर्मियों में भी लोग अंडे का सेवन कई तरीके से कर सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को गर्मियों में अंडे का सेवन तकलीफें भी दे सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को अंडे से परहेज करना चाहिए।
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स होता है, लेकिन यह किडनी को भी डैमेज कर सकता है। अगर आप किडनी स्टोन से जुड़ी समस्या के रोगी हैं, तो भूलकर भी अंडे न खाएं।
अगर आप दिल से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो आपको अंडे के सेवन नहीं करना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
अंडे की तासीर गर्म होने के कारण कील-मुंहासे, एक्जिमा और स्किन से जुड़ी समस्याओं में अंडे नहीं खाने चाहिए। वहीं, ये सूजन, रैशेज और खुजली जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती है।
अगर आपका पाचन हमेशा खराब रहता है, तो अपनी डाइट में अंडे को शामिल करने से बचें। यह गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियों को बढ़ा सकता है।
अगर आपको लगता है कि अंडे के सेवन से वेट लॉस होता है, तो आप गलत हैं। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होने के कारण मोटापे को बढ़ा सकता है।
इन लोगों को भूलकर भी अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva