रात का खाना समय पर खाने से हमें कई लाभ मिलते हैं वहीं देर रात भोजन करने से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
रात का भोजन 7-7:30 बजे तक कर लेना चाहिए। इससे हमें खाने के बाद पचाने के लिए अच्छा समय मिल जाता है।
रात का भोजन समय पर करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इन्हीं फायदों के बारे में बात करेंगे।
रात में समय पर खाना खाने से नींद अच्छी आती है। जल्दी खाने से सोने का पर्याप्त समय मिल जाता है और सुबह फ्रेश फील करते हैं।
रात में जल्दी भोजन करना दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। इससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।
रात में खाने के बाद तुरंत लेट जाने से भोजन सही से पच नहीं पाता, इस वजह से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। जल्दी भोजन करने से खाना आसानी से पच जाता है।
रात में जल्दी खाने से वजन नियंत्रित रहता है। खाने के बाद थोड़ी देर टहलें, इससे फैट नहीं जमा होगा।
समय पर खाने से और पर्याप्त नींद लेने से खुद को अधिक एनर्जेटिक फील करेंगे और किसी भी काम को पूरी ऊर्जा के साथ कर सकेंगे।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com