दही में यह 1 चीज मिक्स करके खाने से सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan15, Jul 2025 01:44 PMjagran.com

दही होता है हेल्दी

दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, जो दूध से बनता है। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। दही ठंडा होता है। गर्मियों में खूब इसका सेवन किया जाता है।

दही के साथ खाएं यह चीज

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे दही में मिक्स करके खाने से आपका शरीर निरोग रहेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चिया सीड्स में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको चिया सीड्स के बारे में बता रहे हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस और मैंगनीज पाया जाता है।

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने चाहिए। इन बीजों में कैल्शियम होता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको दही में मिक्स चिया सीड्स खाने चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी रहती है। उन लोगों को दही में चिया सीड्स डालकर खाने चाहिए। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

दिमाग के लिए लाभकारी

जो लोग अक्सर चीजें कहीं रखकर भूल जाते हैं। उन लोगों के लिए दही में मिक्स चिया सीड्स किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com