शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषकयुक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए लौंग का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि लौंग का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
लौंग का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसे खाने से गले की समस्या भी दूर होने लगती है।
रोजाना सुबह खाली पेट लौंग का सेवन करना पाचन के लिए लाभदायक माना जाता है। इससे गैस की समस्या भी दूर होती है।
लौंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जो कई रोगों से लड़ने में मदद करती है।
दांत में दर्द होने पर लौंग सेवन करने से आराम मिलता है। इससे सारे बैक्टीरिया मर जाते हैंं।
चेहरे पर पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौंग का सेवन कर सकते हैं। यह चेहरे पर चमक ला देता है।
लौंग कई तरह की बीमारियों को बचाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
लौंग में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, मैग्निशियम और मिनरल्स होते हैं। इसका सेवन करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ