सोने से पहले खाएं 3 इलायची, होंगे जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra03, Feb 2024 12:09 PMjagran.com

इलायची खाना

इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। सोने से पहले इलायची खाने से स्किन से जुड़ी समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले 3 इलायची खाने से क्या फायदे होते हैं?

इलायची में पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में सोडियम, जिंक कॉपर, मैग्नीज, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन-सी और विटामिन बी6 की मात्रा भी होती है।

दूध या पानी के साथ करें सेवन

सोने से पहले इलायची को गुनगुने पानी या दूध के साथ खाना चाहिए। इसे रोजाना खाने से शरीर हेल्दी रहता है और मन भी अच्छा रहता है।

अच्छी नींद आना

अक्सर लोगों को रात में नींद न आने की समस्या होती है। ऐसे लोगों को सोने से पहले इलायची खाना चाहिए। इससे आपको पर्याप्त नींद आने लगेगी।

वजन को कम करना

कई बार लोगों के खानपान में बदलाव होने पर वजन बढ़ने की की समस्या होने लगती है। इलायची में पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

सोने से पहले इलायची खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और पेट में दर्द की समस्या दूर होने लगती है। आप इलायची को रोजाना खा सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना

इलायची में आयरन, जिंक और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। सोने से पहले इलायची खाने से ये तत्व ब्लड के माध्यम से शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

मुंह से बदबू को दूर करना

रात में सोने से पहले इलायची को चबाकर गर्म पानी पी लें। रोजाना ऐसा करने से मुंह से आने वाली बदबू दूर होने लगती है और सांस लेने में आ रही परेशानी भी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ