भारतीय किचन में रखें मसाले सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं माने जाते। दालचीनी इन्हीं में से एक है। यह पोषक तत्वों का भंडार होती है, जो खाने का जायका बदल देता है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे दालचीनी के साथ खाने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। आइए इस चीज के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपके केले के बारे में बता रहे हैं। केले में मुख्य रूप से पोटेशियम, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, मैंगनीज, और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
दालचीनी विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और सिनामाल्डिहाइड का रिच सोर्स होती है, जो शरीर को निरोग रखती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपको बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाए, तो इसके लिए आपको दालचीनी के साथ केले खाने चाहिए। इसमें बेहतर नींद वाले गुण पाए जाते हैं।
जो लोग रोजाना दालचीनी के साथ केले खाते हैं, तो इससे उन लोगों का पेट एकदम बढ़िया हो सकता है। इनमें फाइबर होता है और फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने का काम करता है।
केले और दालचीनी दोनों में आयरन होता है। अगर आप शरीर में खून की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए ये दोनों चीजें एक साथ जरूर खाएं। इससे आपके शरीर को खून मिलेगा।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए दालचीनी और केले का सेवन किया जा सकता है। इन दोनों में पोटेशियम होता है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com