1 महीने तक केला खाने से बदलती है सेहत, होते हैं ये फायदे


By Ashish Mishra12, Sep 2024 10:00 PMjagran.com

केला खाना

अक्सर लोग रोजाना केले का सेवन करते हैं। ऐसे लोगों के शरीर में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि 1 महीने तक केला खाने से क्या फायदे होते हैं?

केला में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन-बी6, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

1 महीने तक केला खाने से फायदे

अगर आप शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो 1 महीने तक रोजाना केले का सेवन करना चाहिए। इससे सेहत को कई लाभ होते हैं।

पाचन को बेहतर करना

केले में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से ज्यादा समय तक पेट भरा रहता और पाचन भी दुरुस्त रहता है। इसके अलावा, ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है।

शरीर मिलती है पर्याप्त एनर्जी

केले में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। आप इसे एक्सरसाइज करने से पहले या नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

हार्ट को हेल्दी रखना

केले में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

इम्यूनिटी मजबूत करना

केले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

हड्डियों को मजबूत करना

केले में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। इसके अलावा, स्किन पर ग्लो भी आने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ