सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद होते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में से एक अखरोट है, जिसमें हाई फैट्स, प्रोटीन, मिरल्स और विटामिन्स जैसी तत्व पाए जाते हैं।
दरअसल, एक महीने तक सिर्फ 2 भीगे हुए अखरोट रोज खाने से आपकी सेहत में कमाल का बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं इसके बेमिसाल फायदे।
भीगे अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मेमोरी को बेहतर बनाते हैं और फोकस बढ़ाते हैं।
अखरोट में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और अपच, गैस, कब्ज जैसी पेट की समस्याएं दूर करता है।
भीगे हुए अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। वहीं, यह हार्ट को हेल्दी बनाए रखते हैं।
अगर आप स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो रोज दो अखरोट जरूर खाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन से टॉक्सिन्स हटाते हैं।
रोजाना 2 भीगे हुए अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही, सेहत पर भी अच्छा असर डालता है।
अखरोट कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर हड्डियों को मजबूती देते हैं। इसलिए रोज एक महीने तक दो भीगे अखरोट खाएं।
भीगे हुए अखरोट खाने से ये फायदे होते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva